WhatsApp rolls out 4 features for New Year 2026 | वॉट्सएप पर न्यू ईयर-2026 के लिए 4 फीचर रोलआउट: वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर दिखेगी आतिबाजी, स्टेटस में पहली बार एनिमेटेड स्टिकर लगा सकेंगे

Ziddibharat
3 Min Read

इंस्टेंट मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने न्यू ईयर 2026 के स्वागत के लिए 4 नए फेस्टिव फीचर्स रोलआउट किए हैं। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने एनिमेटेड स्टिकर्स, वीडियो कॉल इफेक्ट्स और स्पेशल रिएक्शन जैसे फीचर्स पेश किए हैं।

वीडियो कॉल के लिए इंटरएक्टिव वीडियो कॉल इफेक्ट्स

जो लोग वीडियो कॉल के जरिए नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं, उनके लिए वॉट्सएप ने ‘इंटरएक्टिव वीडियो कॉल इफेक्ट्स’ लॉन्च किए हैं। अब वीडियो कॉल के दौरान वर्चुअल सेलिब्रेशन के लिए ‘इफेक्ट्स’ आइकॉन पर टैप करने पर स्क्रीन पर आतिशबाजी, कन्फेटी और चमकते सितारों के एनिमेशन दिखाई देंगे।

पहली बार स्टेटस में एनिमेटेड स्टिकर्स, 2026 के लिए स्पेशल लेआउट

वॉट्सएप में पहली बार यूजर्स अपने ‘स्टेटस’ सेक्शन में एनिमेटेड स्टिकर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी ने इसके लिए एक खास ‘2026 लेआउट’ पेश किया है।

इसके साथ ही एक डेडिकेटेड ‘2026 स्टिकर पैक’ भी जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर्स क्रिएटिव तरीके से नए साल की शुभकामनाएं भेज सकेंगे।

मैसेज पर रिएक्शन देने के लिए भी ‘कन्फेटी इमोजी’ में स्पेशल एनिमेशन जोड़ा गया है।

पार्टी प्लानिंग के लिए टिप्स: इवेंट्स और पोल्स का इस्तेमाल करें

वॉट्सएप ने फीचर्स के साथ-साथ ग्रुप चैट्स में पार्टी प्लान करने के लिए कुछ टिप्स भी शेयर किए हैं:

  • इवेंट फीचर: यूजर ग्रुप चैट में नया इवेंट क्रिएट कर उसे पिन कर सकते हैं। इससे सभी को समय और जगह की जानकारी रहेगी।
  • पोल्स: खाने-पीने या पार्टी की थीम तय करने के लिए ग्रुप में पोल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • लाइव लोकेशन: सुरक्षा के लिहाज से दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन शेयर करने की सलाह दी गई है, ताकि वे आसानी से वेन्यू तक पहुंच सकें।

मेटा का दावा: एक दिन में होते हैं 100 अरब से ज्यादा मैसेज

कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि आम दिनों में वॉट्सएप पर रोजाना 100 अरब से ज्यादा मैसेज और 2 अरब से ज्यादा कॉल सपोर्ट किए जाते हैं। लेकिन, साल के आखिरी 24 घंटे इन सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ देते हैं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *