अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चांधोक का एक वीडियो, जिसमें वे मुंबई में सारा तेंदुलकर की पिलेट्स अकादमी के उद्घाटन के दौरान परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया चांधोक मुंबई के बिज़नेसमैन रवि घई की पोती हैं, जिनके परिवार ने हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर में अपनी पहचान बनाई है। यह परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का मालिक है।
अर्जुन तेंदुलकर (25) जल्द ही सानिया चांधोक (26) से शादी करने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन भी अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह अपनी मंगेतर से पाँच साल बड़े हैं — ठीक वैसे ही जैसे सचिन अपनी पत्नी अंजलि से पाँच साल छोटे हैं।
अर्जुन ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट को करियर बनाया है। वह एक लेफ्ट-आर्म पेसर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन की नेट वर्थ करीब ₹22 करोड़ है, जिसमें से बड़ा हिस्सा आईपीएल से आता है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2021 में उनके बेस प्राइस ₹20 लाख पर साइन किया था, और 2022 में कॉन्ट्रैक्ट को ₹30 लाख में रिन्यू किया गया। पिछले पाँच सालों में अर्जुन ने केवल आईपीएल से ही करीब ₹1.4 करोड़ कमाए हैं।
वहीं, सानिया चांधोक मुंबई स्थित Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की डिज़िग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर हैं।
(संपादन: जेरोम एंथनी)
प्रथम प्रकाशन: 17 अगस्त 2025, दोपहर 3:32 बजे (IST)
