इथियोपिया के बाद ओमान पहुंचे PM मोदी: कल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन करेंगे; 2023 में बातचीत शुरू हुई थी

Ziddibharat
2 Min Read

02:50 PM17 दिसम्बर 2025

भारत-ओमान में कल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन होंगे

भारत और ओमान के बीच कल यानी 18 दिसंबर को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन होंगे। इस समझौते को दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि यह करार भारत के लिए कई सेक्टरों में बड़े अवसर लेकर आएगा।

पीयूष गोयल ने बताया कि इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे क्षेत्रों को सीधा फायदा होगा।

साथ ही ओमान के जरिए भारत को खाड़ी सहयोग परिषद (GCC), पूर्वी यूरोप, मध्य एशिया और अफ्रीका के बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

भारत और ओमान के बीच इस समझौते पर बातचीत नवंबर 2023 में शुरू हुई थी। अब इसे औपचारिक रूप देने के लिए समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की मौजूदगी में साइन किए जाएंगे। इससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ओमान के बीच सहयोग सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऊर्जा परिवर्तन, इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, खाद्य सुरक्षा और स्टार्टअप इकोसिस्टम जैसे क्षेत्रों में भी नई साझेदारी बनेगी। उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए ‘असीम संभावनाओं’ वाला समझौता बताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *